मुंबई : बॉलीवुड : रणबीर आलिया के घर गूंजी किलकारी

मुंबई : बॉलीवुड : रणबीर आलिया के घर गूंजी किलकारी

छत्तीसगढ़ प्रदेश ब्यूरो डेस्क : (मुंबई) बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट मां बन गई है। एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है। बता दें, कपूर खानदान और भट्ट परिवार में बच्चे का बेसब्री से इंतजार था। जून में आलिया ने एक फोटो शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी। आज सुबह रणबीर-आलिया को मुंबई के एक अस्पताल के बाहर देखा गया था और कपल अपने पहले बच्चे की डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचे थे। वहीं, फैंस भी इस गुड न्यूज को सुनने के बाद खुशी से झूम उठे हैं।

आलिया और रणबीर के लिए काफी खास रहा। इसी साल अप्रैल में दोनों ने शादी की। जून में फिर आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की और इसके बाद अब आज दोनों पैरेंट्स बन गए हैं। सोशल मीडिया पर कपल के फैन्स काफी खुश हैं और कह रहे हैं कि घर पर लक्ष्मी आई है। फैन्स बेटी की पहली झलक देखने के लिए बेताब हैं।