भानुप्रतापपुर उपचुनाव : BJP प्रत्यासी पर गिरफ्तारी की आंच , झारखंड और छत्तीसगढ़ पुलिस... दुष्कर्म का आरोप लगा..

भानुप्रतापपुर उपचुनाव : BJP प्रत्यासी पर गिरफ्तारी की आंच , झारखंड और छत्तीसगढ़ पुलिस... दुष्कर्म का आरोप लगा..
NEERAJ KUMAR SAHU , STATE BUREAU CHIEF : +91-9340365800

छत्तीसगढ़ / कांकेर ब्यूरो :  भानुप्रतापपुर उपचुनाव में सियासी बवाल मचा हुआ है। रेप के आरोपी बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद को गिरफ्तार करने झारखंड पुलिस चारामा पहुंची है। टीम ने मंगलवार सुबह नेताम के घर नोटिस चस्पा कर 10 बजे तक कांकेर थाना में हाजिर होने को कहा था। ब्रह्मानंद नेताम थाना तो नहीं पहुंचे बल्कि सुबह से ही भानुप्रतापपुर में प्रचार करते नजर आए।

भानुप्रतापपुर उपचुनाव से एक सप्‍ताह पहले झारखंड पुलिस की एंट्री से छत्‍तीसगढ़ की राजनीति का पारा गरम हो गया है। इसी क्रम में कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर दुष्‍कर्म के आरोप में फंसे भाजपा प्रत्‍याशी ब्रम्‍हानंद नेताम को बचाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्‍ता आरपी सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, भाजपा दुष्‍कर्मी के साथ है। उन्‍होंने कहा, भगोड़े आरोपित को बचाने के लिए भाजपा के नेताओं पर आईपीसी की धारा 212 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए।

यह है मामला :  झारखंड के टेल्को की एक नाबालिग ने अपनी दीदी व जीजा समेत कुछ लोगों पर दुष्कर्म और उससे देह व्यापार कराने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जमशेदपुर पुलिस को पता चला कि पीड़िता को रायपुर भी ले जाया गया था। यहां जांच में ब्रम्हानंद, केशव सिन्हा, नरेश सोनी, दीपांकर सिन्हा का नाम भी सामने आने का दावा किया जा रहा है। केशव सिन्हा रायपुर के राजेंद्र नगर थाने में आरक्षक है। प्रकरण का पर्दाफाश होने के बाद उसे निलंबित किया गया है।

दूसरी तरफ मरकाम को नोटिस
राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने अब इसी मामले में मोहन मरकाम के खिलाफ नोटिस जारी किया है। इतना ही नहीं नोटिस कांकेर जिले के SP को भेजकर आयोग ने मरकाम के खिलाफ कार्रवाई करने को भी कहा है। भाजपा के विधि विभाग के प्रमुख नरेश गुप्ता ने कहा है - कांकेर के पुलिस अधीक्षक को राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने नोटिस भेजा है। मगर आयोग के नोटिस के बाद अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नीरज कुमार साहू , प्रदेश ब्यूरो चीफ : +91-9340365800