छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव जन्मदिन पर खास , बाबा की जनता और जनता के बाबा साहब

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव जन्मदिन पर खास , बाबा की जनता और जनता के बाबा साहब

छत्तीसगढ़ / रायपुर / सरगुजा : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का जन्‍म 31 अक्टूबर 1952 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। स्‍व. मदनेश्वर सरन सिंह देव के घर जन्‍मे टीएस सिंहदेव ने हमीदिया कॉलेज भोपाल से इतिहास में एमए स्‍नातकोत्‍तर डिग्री प्राप्‍त की है। टीएस सिंहदेव के पिता राजा थे एवं इनकी माता जी का नाम राजमाता देवेंद्रकुमारी सिंह देव है। यहां बता दें कि टीएस सिंहदेव के का नाता शल्युजा शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं और वे इस राजघराने के 118 वें राजा हैं।

राजनीतिक करियर
टीएस सिंहदेव कांग्रेस और खास तौर पर छत्तीसगढ़ की राजनीति में दमदार नेताओं में से है। उनका 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत में अहम योगदान रहा था। टीएस सिंहदेव का छत्तीसगढ़ की राजनीति से पुराना नाता है। टीएस सिंहदेव ने 1983 में अंबिकापुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष चुने गए थे और यहीं से उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई। टीएस सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ राज्य में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम बखूबी किया है। कांग्रेस ने 2013 चुनाव में हार के बाद टीएस सिंहदेव को विधायक दल का नेता बनाया था। इसके अलावा इस समय वो सरकार में कैबिनेट मंत्री रहते हुए अपनी पार्टी को मजबूत करने का काम बखूबी निभा रहे हैं।

"बाबाकहकर बुलाती है जनता
टीएस सिंहदेव ने अंबिकापुर सीट से साल 2008 से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2018 में भी छत्तीसगढ़ की इसी सीट से उन्होंने दोबारा जीत का परचम लहराया और पार्टी को अपनी ताकत दिखा दी। उस समय उन्होंने बीजेपी के अनुराग सिंह देव के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की थी। टीएस सिंहदेव का रुतबा पूरे छत्तीसगढ़ में आज भी है। वो प्रदेश में इतने लोकप्रिय हैं कि आमजन उन्हें राजाजी या राजा साहब नहीं बल्कि प्यार से टीएस बाबा कहकर बुलाते हैं।

आइये जानते हैं उनसे जुडी कुछ खास बातें –

टीएस सिंहदेव का पूरा नाम- त्रिभुवनेश्वर शरण सिंह देव
टीएस सिंहदेव की जन्म तिथि- 31 अक्टूबर, 1952
टीएस सिंहदेव का जन्म स्थान- उत्तर प्रदेश प्रयागराज
टीएस सिंहदेव की उम्र- 66
टीएस सिंहदेव का अन्य नाम- टीएस बाबा
टीएस सिंहदेव का पेशा- राजनेता
टीएस सिंहदेव की राष्ट्रीयता- भारतीय
टीएस सिंहदेव का धर्म- हिंदू
टीएस सिंहदेव के पिता का नाम- एचएच मदनेश्वर सरन सिंह देव
टीएस सिंहदेव की माता का नाम- राजमाता देवेंद्रकुमारी सिंह देव
कॉलेज / यूनिवर्सिटी- हमीदिया कॉलेज भोपाल

(इंद्रप्रस्थ समाचार इंटरनेशनल पत्रिका के साथ TS सिंहदेव जी)