अभिषेक बच्चन अनुराग बसु साथ पहला पोस्टर सामने आया राजकुमार राव समेत ये कलाकार आएंगे

मशहूर डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर अनुराग बासु की अपकमिंग मूवी का नाम फाइनल हो गया है।
निर्देशक-
अनुराग बसु की आगामी फिल्म 'लूडो' में अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, रोहित सराफ और आशा नेगी जैसे कलाकार हैं।
यह फिल्म अगले साल 24 अप्रैल को रिलीज होगी। बसु, अभिषेक, और राजकुमार राव ने फिल्म का पोस्टर ट्वीट कर इसकी घोषणा की
उन्होंने लिखा, ‘चलिए हैशटैगलूडो खेलते हैं। सिनेमाघर में 24 अप्रैल 2020 को’। बसु की पिछली फिल्म 'जग्गा जासूस' थी, जो साल 2017 में आई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और कटरीना कैफ थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी।
लूडो आजकल भारत में बहुत ही लोकप्रिय गेम है। स्मार्टफोन्स सस्ते होने के बाद से ही इस खेल की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती रही है। आज भी अगर कोई ग्रुप में लंबे या छोटे सफर पर भी निकलता है, तो उसका रास्ता लूडो के सहारे ही कटता है। ऐसे में इसके पासे फिल्म के निर्माता और अभिषेक बच्चन के कितने हित में गिरेंगे? यह देखना दिलचस्प होगा।
फिल्म लूडो में अभिषेक बच्चन के साथ राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर, सान्या मल्होत्रा, पंकज त्रिपाठी और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिकाओं में होंगे। फिल्म को टी-सीरीज और अनुराग बासु प्रोडक्शंस ने मिलकर बनाया है। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, अनुराग बासु, दिव्या खोसला कुमार आदि हैं। इसे अनुराग बासु ने निर्देशित किया है। फिल्म अगले साल 24 अप्रैल को रिलीज होगी।
Comments (0)
Facebook Comments